फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, nagar nigam, proposal

Jammu News: शहर के दूरदराज के वार्डों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं, निगम ने बनाया 200 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
jammu, city, nagar nigam, proposal
कैपेक्स बजट के तहत होंगे काम, सचिवालय में जमा करवाने के बाद मई माह में जारी होगा बजट
विज्ञापन

जून से होगा सड़कों, पार्कों, सीवरेज, पानी, लाइटों सहित नाले-नालियों पर काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम ने कैपेक्स बजट के लिए 200 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इस बजट से शहर के 75 वार्डों में होगा, लेकिन इस बार दूरदराज के वार्डों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की प्राथमिकता रहेगी।
इन इलाकों में कैपेक्स बजट से ज्यादा राशि खर्च कर सुविधा दी जाएगी। वार्डों में सड़कें, पार्क, सीवरेज, पानी, लाइटें, सफाई के अलावा नाले और नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को घरद्वार पर सुविधा मिल सकेगी। हालांकि, जनवरी माह से नगर निगम की ओर से वार्डों में जनसंवाद कार्यक्रम चलाए। इस दौरान इलाकों की मूलभूत सुविधाओं को अंकित कर काम के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम और दौरे लगभग हर वार्ड में हुए। अब इन प्रस्तावों के हिसाब से काम के लिए बजट मिलेगा। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आया कि शहर में वार्ड नंबर 55 से लेकर 75 तक वार्डों में सुविधाएं लोगों को कम मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 64 से लेकर 75 तक पानी की समस्या विकराल है। गर्मी के मौसम में लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन्हें अभी तक सीवरेज लाइन से भी नहीं जोड़ा गया है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वार्डों में पार्कों का हालबेहाल है। एलईडी लाइटें भी खराब हैं।
कई जगह जरूरत के हिसाब से नहीं लग पाई हैं। नगर निगम प्रस्ताव अब सचिवालय में प्रस्ताव को जमा करवाएगा। इसके बाद प्रस्तुत प्रस्तावों के हिसाब से वार्डों में विकास के लिए राशि स्वीकृत होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम आरंभ हो सकेंगे। मई माह में बजट जारी होगा, जबकि जून से काम आरंभ होंगे।

-------------
पूर्व पार्षद बोले : पहले उम्मीद से कम मिला बजट
वार्ड नंबर 71 की पूर्व पार्षद शामा अख्तर के अनुसार वार्ड में रास्तों का हालबेहाल है। अभी तक पर्याप्त पानी भी नहीं मिल रहा है। वार्ड में सैर करने के लिए पार्क की सुविधा भी नहीं है। सड़कों का हाल बेहाल है। वार्ड नंबर 74 के पूर्व पार्षद शौकत अली के अनुसार कई बार प्रस्ताव जमा करवाए गए मगर राशि ही नहीं मिली। इस कारण लोग परेशान है। पहले तो पीने की पानी की समस्या है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था चरमराई है। नाले और नालियों को नए सिरे से बनाया जाना है। वार्ड नंबर 55 के पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह ने कहा कि वार्ड में विकास के लिए बजट की जरूरत है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वार्डों में विकास हो। नाले और नालियों की समस्या का निदान किया जाए। साथ ही पार्कों की हालत में सुधार हो।


-------------
कब कितना मिला बजट
साल प्रति वार्ड
2018 पांच लाख प्रति वार्ड
2019 पांच लाख
2020 10 लाख
2021 10 लाख
2022 40 लाख
-------------
कुल 12 लाख आबादी होगी लाभान्वित
शहर की 12 लाख आबादी लाभान्वित होंगी। प्रबुद्ध लोगों की ओर से प्रति वार्ड नाले, नालियों, सड़कें, सीवरेज लाइन के लिए प्रस्ताव आए हैं। कुछ वार्डों में पार्कों की हालत खराब है। नए सिरे से जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रति वार्ड कम से कम 20 से 30 हजार आबादी लाभान्वित होगी।
-----------

कोट
200 करोड़ के प्रस्ताव सचिवालय में जमा करवाए जाएंगे। बजट मिलने के बाद जून माह से काम करवाए जाएंगे। इससे वार्डों में मूलभूत सुविधाएं दी जा सकेंगी।
-डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed