फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu city mayor election BJP high command stamps on Rajindra, the first choice of councilors

Jammu City: पार्षदों की पहली पसंद राजिंद्र पर भाजपा हाई कमान ने लगाई मुहर, कैसे है रिपोर्ट कार्ड

Mon, 17 Oct 2022 09:56 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 09:56 AM IST
सार

राजिंद्र शर्मा जम्मू नगर निगम के वार्ड 16 और बलदेव सिंह बलोरिया वार्ड 56 के पार्षद हैं। राजिंद्र शर्मा और बलदेव बलोरिया 17 अक्तूबर को मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
jammu city mayor election BJP high command stamps on Rajindra, the first choice of councilors
Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के बहुमत वाले जम्मू नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्षदों की पहली पसंद राजिंद्र शर्मा के नाम पर हाई कमान ने मुहर लगा दी है, जबकि बलदेव सिंह बलोरिया डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार बनाया गया है। रविवार को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने एक घंटा नेताओं से मंथन कर नामों की घोषणा की है। राजिंद्र शर्मा का मेयर और बलदेव सिंह बलोरिया का डिप्टी मेयर बनना तय माना जा रहा है, क्योंकि नगर निगम के 75 में से 44 पार्षद भाजपा के ही हैं।

विज्ञापन


राजिंद्र शर्मा जम्मू नगर निगम के वार्ड 16 और बलदेव सिंह बलोरिया वार्ड 56 के पार्षद हैं। राजिंद्र शर्मा और बलदेव बलोरिया 17 अक्तूबर को मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। तय नियमों और चुनाव की औपचारिकता को पूरा करने के लिए 21 अक्तूबर को दोनों पदों के लिए चुनाव होगा। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चार पार्षदों के नाम शार्टलिस्ट किए थे। इनमें बलदेव बलोरिया, प्रमोद कपाही, राजिंद्र शर्मा और नीरज पुरी शामिल थे। वरिष्ठ नेताओं व पार्षदों से परामर्श कर आखिर में राजिंद्र शर्मा और बलदेव बलोरिया के नाम पर तरुण चुग ने मुहर लगाई है। चुग ने विश्वास जताया कि राजिंद्र शर्मा मेयर और बलदेव बलोरिया डिप्टी मेयर पद पर रहते हुए जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के घोषित उम्मीदवारों का रिपोर्ट कार्ड

  • मेयर के लिए प्रत्याशी राजिंद्र शर्मा
  • वार्ड 16 के पार्षद हैं
  • 2018 से 2020 तक हाउसिंग कमेटी के चेयरमैन रहे 
  • बावे वाली माता मंदिर के लिए प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाई 
  • महत्वपूर्ण पदों समेत भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव भी रहे

विशेष काम: हाउसिंग कमेटी के चेयरमैन रहते हुए पुराने शहर में सेटबैक की शर्त में ढील दिलाई। इस कारण पुराने शहर की तंग गलियों में भी एक से दो कमरों का निर्माण बिना अनुमति के हो रहा है। न्यू प्लाट में भी बड़े प्रोजेक्टों पर काम करवाया। 



डिप्टी मेयर के लिए प्रत्याशी बलदेव सिंह बलोरिया 

  • वार्ड 56 के पार्षद हैं 
  • बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं
  • 2018 से 2020 तक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन रहे 
  • डंपिंग साइट को हटाया और कचरा एकत्रित करने के लिए ऑटो सुविधा शुरू की
  • 1992 में गंग्याल वार्ड के अध्यक्ष भी रहे 
  • 2015 से 1919 तक चार साल भाजपा जम्मू जिला के अध्यक्ष रहे
  • 2021 प्रभारी भाजपा जिला डोडा बने 

विशेष काम: रात्रि सफाई अभियान ट्रायल बेस पर शुरू करवाया। बाद में बाजारों में रात को ही सफाई करवाने पर काम आरंभ किया। मौजूदा समय में अब बाजारों में सफाई रात को ही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed