{"_id":"634bcf5a02c3d96c87459a4c","slug":"jammu-city-largest-flyover-is-ready-for-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: शहर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनकर तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: शहर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनकर तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार
Sun, 16 Oct 2022 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 16 Oct 2022 03:01 PM IST
सार
फ्लाईओवर पर वाहनों को चलाने की टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। ऐसे में सरकार को सूचित कर दिया गया है कि कनाल हेड से गणेश विहार तक 5. 2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन कभी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर का सबसे बडे़ फ्लाईओवर के उद्घाटन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग ढांचागत विकास प्राधिकरण लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में सरकार को सूचित भी कर दिया है। अब कभी भी इसका उद्घाटन किया जा सकता है।
विज्ञापन
एनएचआईडीसीएल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फ्लाईओवर पर वाहनों को चलाने की टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। ऐसे में सरकार को सूचित कर दिया गया है कि कनाल हेड से गणेश विहार तक 5. 2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन कभी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
133 पिलर वाले इस फ्लाईओवर से आधे घंटे का सफर अब केवल दस मिनट में पूरा हो जाएगा। कंपनी के परियोजना महाप्रबंधक सूरजपाल सिंह सांगवान ने दावा किया हैं कि शहर के सबसे लंबे फ्लाईओवर का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर किया गया है। उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के अलावा फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड को कोई दिक्कत न आए इसका खास ख्याल रखा गया है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए फ्लाईओवर के लिए कम से कम जगह ली गई है।
विज्ञापन
120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन चलाकर हुई टेस्टिंग
परियोजना महाप्रबंधक सूरज पाल सिंह सांगवान का दावा है कि फ्लाईओवर पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन चलाकर टेस्टिंग की गई और कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। उद्घाटन के लिए 15 अक्तूबर से फ्लाईओवर तैयार है। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर सरकार को भी चिट्ठी लेकर अवगत करवा दिया गया है।
फ्लाईओवर से लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कनाल हेड से मुट्ठी फ्लाईओवर से जम्मू-अखनूर के आसपास बसी कालोनियों के अलावा राजोरी और पुंछ जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। इससे करीब आधा घंटे के समय के अलावा ईंधन की बचत होने से भी लोगों को लाभ पहुंचेगा।