फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu city: Grand nagar kirtan organized from Chand Nagar Gurdwara

जम्मू: चांद नगर गुरुद्वारे से निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरु के जयकारों से गूंजा शहर

Tue, 03 Jan 2023 02:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 02:05 PM IST
सार

चांद नगर गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गुरुद्वारों से संगत शामिल हुई। इस दौरान गतका, गुरुबाणी के साथ-साथ अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे है।

विज्ञापन
Jammu city: Grand nagar kirtan organized from Chand Nagar Gurdwara
जम्मू में आयोजित नगर कीर्तन - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य के अवसर पर जम्मू शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष आयोजन किए गए हैं। इस क्रम में मंगलवार को चांद नगर गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गुरुद्वारों से संगत शामिल हुई। नगर कीर्तन की शुरुआत चांद नगर गुरुद्वारे से की गई, जो विवेकानंद चौक, गुम्मट क्रासिंग, जेपी चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक, ग्रीन बेल्ट पार्क, गांधी नगर, शिवाजी चौक, खालसा चौक से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरु नानक नगर की ओर बढ़ी।

विज्ञापन


इस दौरान गतका, गुरुबाणी के साथ-साथ अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल होकर गुरु के उपदेशों का संदेश देते हुए दिखे। प्रचारक भाई हरप्रीत सिंह मखु, भाई हरमीत सिंह, संगीतकार भाई हरभजन सिंह नहाल, पंथक कवि भाई अवतार सिंह तारी, पंथक दी आवाज भाई बलवीर सिंह कमल दसुआ वाले, भाई सुलखन सिंह जम्मू वाले आदि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन

 
इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू की तरफ से पांच जनवरी को चांद नगर गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें अन्य राज्यों से आए हुए प्रचारक, कवि, संगीतकार आदि भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed