{"_id":"67b255a38316e53b020d8840","slug":"jammu-city-garwage-fine-jammu-news-c-10-lko1027-547296-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रतिष्ठान सावधान... नालियों में कचरा फेंका तो लगेगा अब 50 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रतिष्ठान सावधान... नालियों में कचरा फेंका तो लगेगा अब 50 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से हटेंगे कचरा हाॅटस्पाॅट, लोग दे सकते हैं जानकारी, 24 घंटे में होगी कार्रवाई
स्वच्छता रैकिंग में सुधार की दिशा में नगर निगम ने शुरू किया कचरा हाॅट स्पाॅट चैलेंज अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अब नालियों में कचरा डंप करने या फेंकने पर प्रतिष्ठानों को नगर निगम 50 हजार रुपये जुर्माना लगाएगा। अभी तक जुर्माना 500 रुपये तक होता था। नगर निगम ने स्वच्छता रैकिंग में सुधार के लिए कचरा हाॅट स्पाॅट चैलेंज अभियान शुरू किया है। इसमें नगर निगम अब सख्त कार्रवाई करेगा।
इसके अलावा नगर निगम लंबे समय से जमा कचरे को भी हटाएगा। मौजूदा समय में ग्रेटर कैलाश में कुछ होटलों और रेस्तरां अपशिष्ट निपटान सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। नालियों में कचरा डंप किया जा रहा है। कचरा हॉटस्पॉट के बारे में डब्ल्यूडब्लयूडब्लयू डाट माईजम्मूडाट इन या माय जम्मू एंड्रॉइड ऐप पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इस पर 24 घंटों में कार्रवाई होगी। आयुक्त डा. देवांश यादव ने कहा कि स्वच्छता रैकिंग में सुधार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी। नगर निगम द्वारा दी गई सुविधाओं का लोग लाभ उठाएं। ऑटो में ही कचरा डालें। नियम टूटने पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अगले माह आ रही टीम दौरे को
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम मार्च में जम्मू का दौरा करेगी। इस दौरान स्वच्छता मापदंडों का टीम जायजा लेंगी और रिपोर्ट को सौपेंगी। 2023-24 में रैंकिंग 199 से लुढ़क कर 248 पहुंच गई है। नगर निगम ने सुधार के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण द्वारा निर्धारित पैरामीटर पर काम करने और रैंकिंग में सुधार के लिए काम करना शुरू किया है। अब सख्त आदेश जारी हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कब कितनी रही रैंकिंग
वर्ष रैंकिंग
2019 329
2020 224
2021 169
2022 199
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या है स्थिति
मौजूदा समय में सड़कों किनारे डंपिंग साइट बन चुकी हैं। नालियों और नालों में घरों का कचरा फेंका जा रहा है। इससे रैकिंग हर साल लुढ़क रही है। अब नगर निगम खुले में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना करेगा।
-- -- -- -- -- -- --
इन इलाकों का किया आयुक्त ने दौरा
नगर निगम के आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने गंग्याल, डिग्याना, दशमेश नगर, कुंजवानी, छन्नी हिम्मत, डीली, नरवाल, जानीपुर और प्लोड़ा टॉप सहित कई इलाकों का दौरा किया। यहां पर उन्होंने स्वच्छता कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बातचीत की। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए उच्च स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।