फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, development work

Jammu News: जनता के सुझाव से होगा विकास, हर वार्ड के लिए बनेगा दो करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
jammu, city, development work
नगर निगम वार्डों में जाकर लेकर लोगों की राय, फरवरी माह से शुरू होंगे संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करने की योजना
सतीश वालिया
जम्मू। नगर निगम इस बार जनता के सुझाव पर वार्डों में विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करेगा। इसके लिए फरवरी से हर वार्ड में बैठकें (संवाद कार्यक्रम) शुरू की जाएंगी, जिनमें लोगों की विकास को लेकर राय ली जाएगी।
प्रति वार्ड दो करोड़ रुपये के लिए प्रस्ताव तैयार करने की योजना है। इसके बाद बजट के लिए प्रस्ताव को सचिवालय भेजा जाएगा। अप्रैल में बजट मिलने के बाद मई से काम शुरू किए जाएंगे। शहर के सभी 75 वार्डों के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार लोगों की रुचि के हिसाब से विकास कार्य करवाए जाएंगे। हालांकि, पहले पार्षद लोगों की इच्छा के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर हाउस में पेश करते थे और पास करवाते थे। अब नगर निगम के अधिकारी लोगों के पास जाएंगे और राय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के वार्डों में होंगे ये काम
वार्डों में फुटपाथ, लाइटें, पार्क, सफाई, सामुदायिक भवन, ग्रीन स्पेस, नाले और नालियों का निर्माण व मरम्मत की जाएगी। साथ ही अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। वार्डों में बजट के अभाव में कार्य सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं। अब बजट मिलने के बाद काम हो सकेंगे।


यह है वार्डों की मौजूदा स्थिति
शहर के वार्डों में स्थित पार्कों की हालत खराब है। नालों की सफाई आधी अधूरी हुई है। इस कारण नाले बरसात में ओवरफ्लो होते हैं। रास्तों में बार-बार विकास कार्य होने से कुछ रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एलईडी लाइटें खराब हैं। बजट मिलने के बाद अब उन्हें बदलने का काम शुरू होगा। सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए नए वाहनों की खरीद की जाएगी।




कब, कितना मिला बजट
वर्ष बजट (प्रति वार्ड)
2018 पांच लाख
2019 10 लाख
2020 10 लाख
2021 15 लाख
2022 30 लाख
2023 50 लाख
2024 एक करोड़


वार्डों में लोगों की रुचि के हिसाब से विकास करवाया जाएगा। यहां पर संवाद कार्यक्रम होंगे। राय पर प्रस्ताव बनेंगे। प्रति वार्ड दो करोड़ रुपये के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
- डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed