फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, crime, GMC, postmartam

Jammu News: बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था राकेश, क्या पता था कि कन्यादान नहीं कर पाएंगे

विज्ञापन
jammu, city, crime, GMC, postmartam
नगरोटा हादसे में मृत चालक का शव लेने पहुंचे परिजन, भाई ने बताया कि इससे पहले कभी उससे कोई हादसा नहीं हुआ
विज्ञापन

हादसे में घायल 17 श्रद्धालुओं को जीएमसी से छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा, मांडा बस हादसे में मारे गए ज्वालाजी (हिमाचल प्रदेश) के गलोर गांव के निवासी राकेश कुमार (55) का शव रविवार को जीएमसी जम्मू में उनके परिवारवालों को शव सौंप दिया गया। वहीं, अस्पताल से उपचार के बाद हादसे के 17 घायलों को भी छुट्टी दे दी गई।
शव लेने पहुंचे भाई संजय कुमार ने कहा कि राकेश तो बेटी की शादी की तैयारी में जुटा ता, क्या पता था कि कन्यादान ही नहीं कर पाएगा। संजय कुमार के मुताबिक, राकेश 1990-91 से बस चला रहा था और एक प्रशिक्षित चालक था। आजतक उसके द्वारा कभी कोई सड़क हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

परिवार में मां, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। सभी बच्चे अभी अविवाहित हैं। एक बेटी की अगले साल फरवरी में शादी थी। भाई ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह पहले घर से होकर गया था। ज्वालाजी से आए अन्य रिश्तेदारों ने कहा कि राकेश मिलनसार थे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ डबगोत्रा ने सरकार से राकेश के परिवारवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed