{"_id":"63bed88b52d3036904630361","slug":"jammu-city-accident-mini-bus-overturned-on-the-middle-of-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Accident: दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पलटी मिनी बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Accident: दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पलटी मिनी बस, बाल-बाल बचे यात्री
Wed, 11 Jan 2023 09:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:11 PM IST
सार
जानीपुर इलाके में एक तेज रफ्तार मिनी बस दूसरी मिनी बस से आगे निकलने की होड़ में बीच सड़क पर पलट गई। पलटने से पहले मिनी बस ने एक कार को टक्कर मारी। हालांकि कार में सवार दो लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
Jammu Accident
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के जानीपुर इलाके में एक तेज रफ्तार मिनी बस दूसरी मिनी बस से आगे निकलने की होड़ में बीच सड़क पर पलट गई। पलटने से पहले मिनी बस ने एक कार को टक्कर मारी। हालांकि कार में सवार दो लोग बाल बाल बच गए। वहीं मिनी बस में हादसे के वक्त 6 से 7 यात्रियों के होने की सूचना है। यह यात्री भी बाल बाल बचे। मामूली चोट आने की वजह से यह लोग अस्पताल भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मिनी बस जानीपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह जानीपुर मेन चौक पर पहुंची तो मिन बस ने सामने जा रही कार को टक्कर मारी और इसके बाद यह पलट गई। हादसा होते ही आसपास के लोग जमा हो गए और मिनी बस के पास पहुंचे। भीतर देखा तो 6 से 7 यात्री थे। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से मिनी बस से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन