फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu city accident mini bus overturned on the middle of road

Jammu Accident: दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पलटी मिनी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 11 Jan 2023 09:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 09:11 PM IST
सार

जानीपुर इलाके में एक तेज रफ्तार मिनी बस दूसरी मिनी बस से आगे निकलने की होड़ में बीच सड़क पर पलट गई। पलटने से पहले मिनी बस ने एक कार को टक्कर मारी। हालांकि कार में सवार दो लोग बाल बाल बच गए।

विज्ञापन
jammu city accident mini bus overturned on the middle of road
Jammu Accident - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू शहर के जानीपुर इलाके में एक तेज रफ्तार मिनी बस दूसरी मिनी बस से आगे निकलने की होड़ में बीच सड़क पर पलट गई। पलटने से पहले मिनी बस ने एक कार को टक्कर मारी। हालांकि कार में सवार दो लोग बाल बाल बच गए। वहीं मिनी बस में हादसे के वक्त 6 से 7 यात्रियों के होने की सूचना है। यह यात्री भी बाल बाल बचे। मामूली चोट आने की वजह से यह लोग अस्पताल भी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिनी बस जानीपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह जानीपुर मेन चौक पर पहुंची तो मिन बस ने सामने जा रही कार को टक्कर मारी और इसके बाद यह पलट गई। हादसा होते ही आसपास के लोग जमा हो गए और मिनी बस के पास पहुंचे। भीतर देखा तो 6 से 7 यात्री थे। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से मिनी बस से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed