फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu CITU convention held demand to regularize contract laborers and enforce labor laws

जम्मू: ठेके पर रखे मजदूरों को नियमित और श्रम कानून लागू करे सरकार, सीटू के अधिवेशन में उठी मांग

Mon, 31 Jul 2023 04:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

युसुफ तारीगामी ने कहा कि बड़ी कंपनियों और निजी क्षेत्र में ठेके पर श्रमिक रखे जा रहे हैं। सरकार ने भी ठेका प्रथा शुरू कर दी है। एनएचपीसी के हाईड्रो पावर स्टेशनों पर ठेके पर रखे मजदूरों को नियमित किया जाए। सभी श्रम कानूनों को लागू किया जाए।

विज्ञापन
jammu CITU convention held demand to regularize contract laborers and enforce labor laws
सीपीआईएम नेता मोहम्मद युसुफ तारीगामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठेके पर मजदूरों को रखने से शोषण बढ़ रहा है। कामगार वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। यह बात सेंट्रल आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के अधिवेशन में सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता मोहम्मद युसुफ तारीगामी में कही।

विज्ञापन


गुज्जर चैरिटएबल ट्रस्ट बाईपास रोड जम्मू में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों और निजी क्षेत्र में ठेके पर श्रमिक रखे जा रहे हैं। सरकार ने भी ठेका प्रथा शुरू कर दी है। एनएचपीसी के हाईड्रो पावर स्टेशनों पर ठेके पर रखे मजदूरों को नियमित किया जाए। सभी श्रम कानूनों को लागू किया जाए।
विज्ञापन


वर्किंग अध्यक्ष कामरेड कश्मीर सिंह ने कहा कि एनएचपीसी के पावर स्टेशनों व निर्माणाधीन प्रोजेक्टों में काम कर रहे मजदूरों की मांगें पूरी करने को लेकर सीएमडी ने तीन माह मांगे थे। अब तीन माह पूरे हो गए हैं। फिर से आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामरेड कपिल सिंह, जगदीश सिंह, मनजीत सिंह ने कहा कि जिला किश्तवाड़ और रामवन में स्थित बिजली परियोजनाओं के निर्माण में कई कंपनियां काम कर रही हैं। अनुबंध पर दो सौ के करीब कामगार काम कर रहे हैं। कामगारों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए सब को संगठित कर संघर्ष करना होगा। वहीं, दो मिनट का मौन रख सेवा के दौरान जान गंवा चुके 150 से ज्यादा कामगारों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed