फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu central versty will do research on power and space

शक्ति और अंतरिक्ष शोध पर काम होगा: कुलपति

Mon, 18 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 18 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
jammu central versty will do research on power and space

सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के कुलपति प्रो. अशोक आइमा ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्पेस टेक्नोलाजी, अर्थ साइंसेज और अटामिक एनर्जी शोध केंद्रों को स्थापित करने पर काम किया जाएगा। देश के शायद पहले किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तीनों शोध केंद्रों को एक साथ शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी विभाग छोटे प्रोजेक्ट भेजें, जिस पर विवि दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देगा। शोध पेपर प्रकाशित करने वाले को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने का प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन


फैकल्टी की ओर से दिए गए सम्मान समारोह में पहुंचे कुलपति प्रो. आइमा ने कहा कि यूजीसी नेट पाठ्यक्रम के आधार पर विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम रहेगा। समारोह में प्रो. देवानंद, प्रो. आरएल भट्ट, डा. बालिया, डा. नीलिका अरोड़ा आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पीएमओ कार्यालय में मंत्री डा. जतिंद्र सिंह ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दौरा कर उक्त तीनों शोध सेंटरों को शुरू करवाने पर जोर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed