Amarnath Yatra: केंद्रीय महाजन सभा में अमरनाथ यात्रियों को मिल रही लंगर सेवा, इन जगहों पर भी भोजन व्यवस्था
जम्मू शहर शालामार रोड स्थित केंद्रीय महाजन सभा में अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुआों के लिए लंगर सेवा जारी है। मंगलवार को एडीसी जम्मू अनुसूया जम्वाल ने लंगर सेवा का दौरा किया और वहां की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर शालामार रोड स्थित केंद्रीय महाजन सभा में अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुआों के लिए लंगर सेवा जारी है। इसकी व्यवस्था महाजन बिरादरी ने की है। मंगलवार को एडीसी जम्मू अनुसूया जम्वाल ने लंगर सेवा का दौरा किया और वहां की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। हर रोज यहां पंजीकरण कराने के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्री प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं।
सिविल सोसाइटी के प्रयास सराहनीय- एडीसी जम्मू
एडीसी जम्मू अनुसूया जम्मवाल ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है सिविल सोसाइटी के सदस्य प्रशासन के साथ मिलकर श्री अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए इस तरह के प्रयास करते आ रहे हैं। यहां पर यात्रियों के लिए बढ़िया लंगर की व्यवस्था की गई है। बाबा बर्फानी के भक्तों की यात्रा मंगलमय हो, इसके लिए सुबह छह बजे से नाश्ता, दोपहर बाद से भोजन, मिष्ठान और पीने का पानी का इंतजाम किया गया है। इसके लिए इन्हें शुभकामनाएं हैं।
पंद्रह साल से जारी है लंगर सेवा- सभा अध्यक्ष
सभा के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि भग्वान शिव की आशीर्वाद से पंद्रह वर्षों से लगातार लंगर सेवा हर साल आयोजित की जाती है। देश भर से आए श्रद्धालुओं की सेवा करने का मौका महाजन बिरादरी को मिलता है। जब वे वापिस लौटते हैं तो अपने शहर पहुंच कर कई बार उन्हें फोन कर इंतजाम के लिए धन्यवाद देते हैं। तीर्थयात्रियों की सेवा कर बिरादरी के लोग खुद को भाग्यशाली समझते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा जारी रहने तक लंगर जारी रहेगा। अन्य दिनों में बिरादरी के लोग भी सेवाएं देंगे।
2004 से आ रहे दर्शन के लिए, व्यस्थाएं हो रही बेहतर- तीर्थयात्री
हिम शिवलिंग के दर्शन करने के लिए यूपी के आगरा से पहुंचे महेंद्र सिंह ने बताया कि वह 2004 से बाबा के दर्शन करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। हर साल यहां व्यवस्थाओं में बदलाव देखने को मिलता है। लेकिन अभी के समय में जो व्यवस्थाएं की गई हैं, वे बेहतर है। तीर्थयात्रियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अभी सुरक्षा, खानपान आदि की व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने कहा कि अभी पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है तो उम्मीद सुविधाएं आगे और भी बेहतर होती रहेंगीं।
जम्मू शहर में कहां-कहां लंगर की व्यवस्था
- महाजन सभा- शालामार रोड के किनारे
- राम मंदिर- पुरानी मंडी
- अग्रवाल सभा में लंगर - विवेकानंदर चौक के पास
- गीता भवन - परेड मैदान के पास
- जम्मू तवी रेलवे स्टेशन- नाबार्ड कार्यालय के सामने
- भगवती नगर