फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu celebrates the occasion of Ganesh Chaturthi

जम्मू में भी दिखा आस्था का रंग, गणपति की विशाल प्रतिमाओं को देखने उमड़े श्रद्धालु

Fri, 25 Aug 2017 10:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 25 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
jammu celebrates the occasion of Ganesh Chaturthi
जम्मू में गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजन - फोटो : निखिल मेहता,अमर उजाला

एक दो तीन चार, गणपति बत्ता तेरी जय जय कार और गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू फिर आजा के जयघोष के साथ मंदिरों के शहर जम्मू में शुक्रवार को गणेश महोत्सव का आगाज हुआ। प्रभु की विशाल प्रतिमाओं के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा महाराष्ट्र और देश के अन्य दूसरे हिस्सों के श्रद्धालुओं ने आस्था जताई। प्रभु गणेश की आराधना और भक्ति में अगले एक हफ्ते तक शहरवासी डूबे रहेंगे। 

विज्ञापन


गणेश महोत्सव के लिए शहर और आसपास के स्थानों पर मंदिरों और बाजारों में विशेष सजावट की गई है। लक्ष्मी नारायण मंदिर, सराजा ढक्की जम्मू में जय महाराष्ट्र गणेश मंडल की ओर से शुक्रवार शाम को छह फीट की प्रभु गणेश की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। यहां गणेश महोत्सव 5 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


पहले दिन रात को विशेष आरती में भक्तों की भीड़ पहुंची। मंदिर में महोत्सव के दौरान रोजाना सुबह 8.30 बजे और रात 9 बजे आरती की जाएगी। आगामी पांच सितंबर को शोभा यात्रा के साथ प्रभु की प्रतिमा को पंजतीर्थी स्थित सूर्यपुत्री तवी नदी में विसर्जित किया जाएगा। मंदिर में रोजाना 1 से 4 बजे तक लंगर की व्यवस्था रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भारतीय वैदिक संस्थान जम्मू की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर में गणेश महोत्सव को शुरू किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की परिक्रमा ली। महोत्सव के लिए विशाल पंडाल स्थापित किया गया है। जिसमें 16 फीट की विशाल गणेश की प्रतिमा स्थापित है। रात को विशेष आरती की गई। महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण लीला में वृंदावन के कलाकार शहरवासियों को प्रभु भक्ति से जोड़ेंगे। गणेश महोत्सव स्थलों पर भक्तों के स्वागत के लिए स्वागत गेट स्थापित किए गए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में गणेश महोत्सव पर प्रभु गणेश की प्रतिमाओं और मूर्तियों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने छोटी बड़ी प्रतिमाएं की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed