{"_id":"660f1697c419a672650b2d87","slug":"jammu-cctv-security-city-jammu-news-c-10-jam1006-334909-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में तीसरी आंख का सर्विलांस दायरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में तीसरी आंख का सर्विलांस दायरा बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़भाड़ वाले इलाकों में 29 सीसीटीवी स्थापित
असामाजिक और गैर कानूनी गतिविधियों पर लगेगी लगाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए सर्विलांस तंत्र विकसित किया गया है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में 29 सीसीटीवी स्थापित करके गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभी तक इन कैमरों की मदद से सात आपराधिक मामलों को सुलझाने में मदद मिली है। ये कैमरे संदिग्धों पर नजर रखने, हिट एंड रन केस और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने आदि में मदद कर रहे हैं।
शहर में सर्विलांस के लिए 29 कैमरे नवंबर 2023 में लगाए गए थे, जिन्होंने अब काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए ठेकेदार को मार्च 2024 से मार्च 2027 तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस के अनुसार 44 जंक्शन में कैमरे लगाए गए थे, लेकिन अब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए और 29 सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिल रही है। यह 29 कैमरे स्मार्ट सिटी के आईटीएमएस और आईसीसीसी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य गैर कानूनी गतिविधियों की निगरानी बढ़ाना है। शहर और आसपास के हिस्सों में खासतौर पर नशा और अन्य असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में कुल 73 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 29 अधिक सर्विलांस वाले स्थानों पर स्थापित हैं। सूत्रों के अनुसार सर्विलांस का दायरा बढ़ाने के लिए गांधीनगर, पुरानी मंडी, रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, बावे का इलाका, बेली चराना, सिद्दड़ा, नरवाल, छन्नी हिम्मत आदि क्षेत्रों में सीसीटीवी स्थापित किए गए हैं। इन इलाकों में कई आपराधिक वारदातें हो चुकी हैं।
यह कैमरे पुलिस प्रशासन के लिए बहुत काम आ रहे हैं। अब पुलिस की नजर हर जगह पर होगी।
- जीपी सिंह, जीएम, जीएम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, जम्मू
यह कैमरे हमारे लिए बहुत सहायक हो रहे है। अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठ कर जम्मू शहर के हर कोने में नजर रख रहे हैं। अब चोरी करने वाले या नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं है।
विज्ञापन
- विनोद शर्मा, एसएसपी, जम्मू