फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, canitation survey, city

Jammu News: शहर में शौचालय सुविधा नाकाफी, हर बार रैंकिंग में गिरावट का बनती है कारण

विज्ञापन
jammu, canitation survey, city
स्वच्छ सर्वेक्षण: 60 के करीब शौचालय हैं शहर, 80 और बनाने का प्रस्ताव, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहा निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम तैयारियों पर जुटा है। शहर में शौचालय सुविधा नाकाफी होने के कारण जहां लोग परेशान हैं वहीं, यह कमी हर साल रैंकिंग में गिरावट का कारण बन रही है।
हालांकि, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब 80 और शौचालय बनाए जाने हैं। मौजूदा समय में 60 के करीब शौचालय हैं, जिनमें से 20 से ज्यादा की हालत खराब है। इसमें से दो प्रमुख जम्मू बस स्टैंड के हैं, जिनमें सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है।
विज्ञापन

इसी तरह बिक्रम चौक में तीन शौचालय हैं, जिनमें से दो में ताला लटका हुआ है। सिर्फ एक की ही सुविधा मिल रही है, जोकि नाकाफी साबित हो रही है। यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री, नौकरी पेशा और पर्यटन विभाग के पार्क में लोग घूमने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल नरवाल बस स्टैंड में बने शौचालय का है। निगम के अनुसार 80 शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। अप्रैल से काम चलने की संभावना है। प्रति शौचालय 10 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।


स्वच्छता रैंकिंग के मानकों के तहत शौचालयों की सुविधा का भी लिया जाता है जायजा
हर बार स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीमें आती है। नाले और नालियों के अलावा अन्य मानकों के तहत रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसमें शौचालय की सुविधा का भी जायजा लिया जाता है और नंबर दिए जाते हैं। शौचालय की सुविधा और उनकी खराब हालत रैंकिंग गिरावट का कारण बनती है। नगर निगम का दावा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नए शौचालय बनाए जाएंगे। इससे रैंकिंग में सुधार होगा।

नगर निगम की टीमें कर रहीं शौचालयों का निरीक्षण
नगर निगम ने शौचालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विशेष टीमें शौचालयों में जा रही है और जरूरी दिशानिर्देश दे रही हैं। बिक्रम चौक में भी टीम ने दौरा किया। इस दौरान सफाई के आदेश दिए हैं। कर्मचारियों को नियमित सफाई के लिए कहा है।



कोट
बाजार में नए शौचालय निर्माण के लिए मांग की जा रही है। मौजूदा समय में शौचालय की हालत खराब है। इससे व्यापारियों और लोगों को काफी परेशानी आ रही है।
- अनूप मित्तल, पूर्व प्रधान, व्यापार मंडल, कनक मंडी



वार्ड में शौचालय सुविधा नाकाफी है। इससे स्वच्छ भारत मिशन के दावे हवा हवाई साबित होते हैं। वार्ड में दस शौचालयों की जरूरत है।
- शौकत अली, पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 74



स्वच्छ सर्वेक्षण के मौके पर शौचालयों की याद आती है। बाद में सब भूल जाते हैं। वार्ड में शौचालयों की सुविधा कम है। पांच नए शौचालयों का निर्माण होना चाहिए।

- प्रीत्तम सिंह, पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 75



नगर निगम के अभियान के साथ लोग जुड़ें। शहर को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। शहर में चुनिंदा जगहों में सुविधा मिलेगी। ऐसी जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां शौचालय होना जरूरी है।
- चांद सिंह, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed