Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, business, akshay tritiya

अक्षय तृतीया : शहर के 20 शोरूमों से 300 वाहनों की बुकिंग

विज्ञापन
jammu, business, akshay tritiya
30 तक और बढ़ सकता बुकिंग का ग्राफ, दिवाली के बाद चमका कारोबार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। अक्षय तृतीया के लिए चार पहिया वाहनों की बुकिंग जारी है। अब तक शहर के 20 शोरूम में 300 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। 30 अप्रैल तक यह बुकिंग और बढ़ने की संभावना है। कारोबारियों का कहना है कि दिवाली के बाद फिर कारोबार चमकेगा।
मौजूदा समय में शहर में 20 बड़े नामी कंपनियेां के शोरूम हैं। प्रति शोरूम 10 वाहनों के लिए बुकिंग हुई है। अक्षय तृतीया के दिन शोरूम से वाहनों की चाबियां ग्राहकों को दी जाएंगी। अक्षय तृतीया के दिन लोग वाहन खरीदकर घर लाना शुभ मानते हैं। इसी दिन घरों में वाहनों की पूजा-अर्चना कर सफर करते हैं।
विज्ञापन

शहर में अक्षय तृतीय के चलते रविवार को भी शोरूम खुले रहे। लोग वाहन देखने के लिए आते रहे और बुकिंग हुई। ऑटोमोबाइल कारोबारी देवेंद्र बत्रा व अंकुश महाजन ने बताया कि 20 शोरूमों से अक्षय तृतीया के दिन अनुमान है कि 300 के करीब गाड़ियों की डिलीवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतवारी चौक स्थित कार शोरूम में डिप्टी जनरल मैनेजर शौकत फानी ने बताया कि शोरूम से कारों की डिलीवरी अक्षय तृतीया के दिन कम से कम 12 ग्राहकों को दी जाएगी। इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। अक्षय तृतीया पर पर लोग वाहन खरीदते हैं। कुंजवानी में शोरूम मालिक अंकुर और छन्नी हिम्मत के शोरूम मालिक सुमित मल्होत्रा के अनुसार बड़े पर्व के मौके पर ही कारोबार अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा होता है।

अक्षय तृतीय के लिए भी बुकिंग हो रही है। आर्डर के हिसाब से वाहनों को ग्राहकों को दिया जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी दो दिनों में बुकिंग में इजाफा होगा। वहीं, सांबा, कठुआ सहित 20 जिलों में शोरूमों में भी ग्राहकों को चार पहिया वाहन बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed