{"_id":"634bdd09b9069353360a6e68","slug":"jammu-bjp-announces-names-of-mayor-and-deputy-mayor-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसे मिलेगी जम्मू शहर की कमान: भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसे मिलेगी जम्मू शहर की कमान: भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की
Sun, 16 Oct 2022 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 16 Oct 2022 04:04 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने रविवार को जम्मू का दौरा कर पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने रविवार को जम्मू का दौरा कर पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने के काउंसलर राजेंद्र शर्मा को मेयर और बलदेव सिंह बलोरिया को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन
आज उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा के उम्मीदवार 17 अक्तूबर को नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 21 अक्तूबर को होना है।
विज्ञापन
इस बार निर्दलीय भी लड़ेंगे मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव
जम्मू में इस बार मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी भी उतरेंगे। यह फैसला निर्दलीय पार्षदों की बैठक में लिया गया है। मेयर पद के लिए अनु बाली, जबकि डिप्टी मेयर के लिए अमित गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। पार्षद अनु बाली ने कहा कि मौजूदा समय में उम्मीद के हिसाब से कार्य नहीं हो पाए हैं। लोगों को जवाब देना मुश्किल हो गया है। निर्दलीय पार्षद चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए नामांकन सोमवार को जमा करवाए जाएंगे। वहीं, अमित गुप्ता ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार बढ़ा है। काम नहीं हो पाए है। डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
पहले दिन किसी ने नहीं भरा नामांकन
शनिवार को मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है। हालांकि दोनों के इस्तीफे के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विपक्ष से भी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए पार्षद आगे आए हैं, लेकिन उन्होंने भी शनिवार को नामांकन नहीं भरा है। अब सोमवार तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। इसके बाद 20 अक्तूबर से पहले नाम वापस लिया जा सकता है। 21 अक्तूबर को चुनाव होंगे।