फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, bishnah, protest, political

Jammu News: सुखदेव सिंह के हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग

Fri, 08 Dec 2023 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 08 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
jammu, bishnah, protest, political
शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्याओं को फांसी पर लटकाने की मांग उठाई।

गणेश चौधरी ने बताया कि करणी सेना के अध्यक्ष द्वारा कई बार गहलोत सरकार को लिखित में बताया था कि उनकी जान को खतरा है मगर इसके बावजूद सुरक्षा नहीं दी गई। इसका फायदा उठाते हुए हत्यारों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। केंद्र सरकार से इस मामले की जांच करने की अपील की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से सुखदेव सिंह गोगामेडी के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई है। प्रदर्शन में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के जम्मू जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष करण चौधरी, सांबा जिला अध्यक्ष नेक राम, अरनिया के उपाध्यक्ष भारत भूषण, महिला बिंग की अध्यक्ष मधुबाला, सुनीता देवी, सुमन देवी, वीता देवी, शीला देवी, रीना देवी और सोनिया चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed