फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu bishnah news: Stone pelting on Police during raid on Bovine Smuggler house in Bishnah

जम्मू: मवेशी तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एक कर्मी घायल, आरोपी फरार

Thu, 11 Jan 2024 01:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/बिश्नाह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/बिश्नाह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Jan 2024 01:29 PM IST
सार

बिश्नाह में छापेमारी के दौरान पुलिस पर पथराव हो गया, जिसमें आईआरपी के एक सिपाही घायल हो गए। पथराव करने वालों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में कुछ राउंड फायरिंग भी की।

विज्ञापन
jammu bishnah news: Stone pelting on Police during raid on Bovine Smuggler house in Bishnah
पुलिस स्टेशन बिश्नाह - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला जम्मू की बिश्नाह तहसील में गुरुवार तड़के चार पुलिस थानों की टीम ने मवेशी तस्करी के आरोपी लाउ गुज्जर को पकड़ने के लिए उसके आवास पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी के सहयोगियों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एसडीपीओ आरएसपुरा, एसएचओ बिश्नाह, एसएचओ अरनिया, एसएचओ मीरां साहिब, एसएचओ आरएस पुरा ने अपनी पुलिस टीम, आईआरपी और एसओजी टीमों के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार अलसुबह चक वजीरू स्थित आरोपी लाउ गुज्जर के आवास पर छापा मारा।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस पर पथराव शुरू हो गया, जिसमें आईआरपी के एक सिपाही एचसी बंसी लाल घायल हो गए। पथराव करने वालों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में कुछ राउंड फायरिंग भी की। इस बीच लाउ गुज्जर मौके से भागने में कामयाब हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस दल बिश्नाह पुलिस स्टेशन पहुंचे। मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed