फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, bishnah grid station

Jammu News: बिश्नाह ग्रिड स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी, घटेगी बिजली कटौती

विज्ञापन
jammu, bishnah grid station
जम्मू और सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली कटों से मिलेगी राहत
विज्ञापन

पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 100 से 150 एमवीए की जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू और सांबा के सीमांत इलाकों में बिजली कटौती से कुछ छुटकारा मिलेगा। इसके लिए बिश्नाह ग्रिड स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 मेगा वोल्ट-एम्पीयर (एमवीए) की जा रही है। वर्तमान में यह क्षमता 100 एमवीए कर दी गई है। जून तक इसे बढ़ा दिया जाएगा। इससे नंदपुर, आरएस पुरा, रामगढ़ और बिश्नाह की लाखों की आबादी को गर्मी में राहत मिलेगी। इसके अलावा रामगढ़ रिसीविंग स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।
बिश्नाह ग्रिड स्टेशन में 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसे ठीक कर दिया गया है। इससे ग्रिड की मौजूदा क्षमता 100 एमवीए हो गई है। पिछले साल ग्रिड पर ओवरलोड रहने के कारण 9 से 12 घंटे की कटौती की गई थी, लेकिन अब ग्रिड की क्षमता बढ़ने पर यह कटौती आधी रह जाएगी। इससे लोगों को पीक समय में अधिक देर तक बिजली मुहैया होगी।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद सबसे अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे बिश्नाह ग्रिड की क्षमता बढ़ने पर कटौती कम होने के साथ अधिक समय तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा रामगढ़ रिसीविंग स्टेशन की क्षमता 18 एमवीए से बढ़ाकर 26 एमवीए की जा रही है, जिससे यहां भी कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग में करीब 49 हजार वितरण ट्रांसफार्मर, 470 रिसीविंग स्टेशन और 33 तक ग्रिड स्टेशन स्थापित हैं। बड़े ग्रिड में 33 केवी लाइन से सप्लाई दी जाती है। इसके बाद वितरण ट्रांसफार्मरों से 11 केवी की सप्लाई जाती है। सीमावर्ती इलाकों में सिंचाई के लिए पंपिंग स्टेशन के अधिक उपयोग से बिजली की अधिक खपत होती है। बिश्नाह ग्रिड स्टेशन पर सिंचाई की आपूर्ति के लिए अधिक लोड रहता है। गर्मी बढ़ने पर जून-जुलाई में बिजली की मांग बढ़ेगी। वर्तमान में संभाग में 1250 मेगावाट की मांग है जो जुलाई अगस्त में 1500 तक चली जाएगी। उमस के दौरान अधिक एसी का उपयोग होने से बिजली की मांग बढ़ जाती है।

----
जून के पहले सप्ताह तक ग्रिड की क्षमता बढ़ाने की योजना: मुख्य अभियंता
जेपीडीसीएल के मुख्य अभियंता केके गुप्ता का कहना है कि बिश्नाह ग्रिड स्टेशन की क्षमता जून के पहले सप्ताह में 100 से 150 एमवीए करनी की योजना है। इससे कटौती आधी हो जाएगी। इसके साथ सीमांत इलाकों में अधिक देर तक बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed