फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu: Before hm amit shah visit Kashmiri Pandit employees divide in two groups protest continue

J&K: गृहमंत्री के दौरे से पहले कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के दो गुट आमने सामने, समझाने पहुंचा प्रशासन

Thu, 12 Jan 2023 06:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 06:57 PM IST
सार

ऑल माइग्रेंट डिसप्लेस्ड इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के कर्मचारियों ने अभी भी प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
jammu: Before hm amit shah visit Kashmiri Pandit employees divide in two groups protest continue
प्रदर्शन कर रहे पीएम पैकेज कर्मचारियों को समझाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राजौरी दौरे से ठीक एक दिन पहले पीएम पैकेज कर्मचारियों के दो गुट आमने सामने आ गए हैं। एक गुट ने गुरुवार को एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की, तो दूसरे गुट ने कहा कि वे छह हजार कर्मचारियों के प्रतिनिधि नहीं हैं। गृहमंत्री से कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति को छुपाने के लिए एजली प्रशासन ने ऐसे लोगों से बातचीत की है, जिन्होंने न कभी हमारे प्रदर्शन में भाग लिया है और न ही वह हमारे प्रतिनिधि है।

विज्ञापन


ऑल माइग्रेंट डिसप्लेस्ड इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के कर्मचारियों ने अभी भी प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार फूट डालो राज करो की नीति के तहत काम कर रही है। इसी बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए पहुंचे हैं। दोनों पक्षों में बातचीत जारी है।
विज्ञापन


वहीं, ऑल माइग्रेंट डिसप्लेस्ड इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के अध्यक्ष सतीश रैना ने कहा कि उपराज्यपाल से मिलने का कई बार समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। इसके कुछ दिन बाद एलजी कार्यालय ने संपर्क किया और जल्द बुलाए जाने की बात कही, लेकिन आज तक नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह उन्हें पता चला की किसी अन्य संगठन को एलजी ने मुलाकात के लिए बुलाया। कर्मचारियों की जायज मांगे गृहमंत्री तक नहीं पहुंचे इसके लिए सरकारी उस संगठन को कर्मचारियों का प्रतिधि माना है जो न तो 248 दिनों के इस संघर्ष में उनके साथ रहे हैं और न ही कर्मचारियों की हितों की बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed