{"_id":"67cf5a6c943ea265530dff52","slug":"jammu-bar-association-trabute-jammu-news-c-336-1-ja11002-100303-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बार एसोसिएशन ने की बिलावर में हुई हत्याओं की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बार एसोसिएशन ने की बिलावर में हुई हत्याओं की निंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन जम्मू (जेकेएचसीबीएजे)ने बिलावर में हुई तीन लोगों की हत्या की निंदा की है। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
सोमवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन जम्मू के कार्यालय में अध्यक्ष के निर्मल कोतवाल सहित उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन व कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने कठुआ के लोहाई मल्हार में हुई हत्याओं पर संवेदना जताई है।
इस दौरान अध्यक्ष ने प्रदेश प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाली घटनाएं समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान यंग लाॅयर्स एसोसिएशन से अध्यक्ष अमनदीप शर्मा, उपाध्यक्ष भागीरथ, महासचिव सक्षम गुप्ता, संयुक्त सचिव हितेश कौल और कोषाध्यक्ष सुशील थापा भी शोक सभा में उपस्थित रहे।