{"_id":"637db6349df91e6ace185ea0","slug":"jammu-bajalta-accident-school-students-fell-from-railway-track-bridge-one-dead-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बजालता में तीन स्कूली बच्चे रेलवे ट्रैक के पुल से गिरे, 11 वर्षीय छात्रा की मौत, दो GMC में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बजालता में तीन स्कूली बच्चे रेलवे ट्रैक के पुल से गिरे, 11 वर्षीय छात्रा की मौत, दो GMC में भर्ती
Wed, 23 Nov 2022 05:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:00 PM IST
सार
बजालता में सुबह स्कूल जा रहे बच्चे रेलवे ट्रैक के पुल से नीचे जा गिरे। इस हादसे में तीन स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए। इनमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो का जीएमसी जम्मू में इलाज जारी है।
विज्ञापन
Jammu Railway Track Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के बजालता क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह स्कूल जा रहे तीन बच्चे रेलवे ट्रैक के पुल से नीचे जा गिरे। इस हादसे में तीन स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल जम्मू ले जाया गया। इनमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्कूल जा रहे तीन स्कूली बच्चे ट्रेन के आने से घबरा कर रेलवे ट्रैक पुल से नीचे जा गिरे। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायलों में आलिया फातिमा (06 उम्र), मोहिउद्दीन (12 उम्र) और हादिया फातिमा (11 उम्र) शामिल हैं। आलिया और मोहिउद्दीन का इलाज जारी है, जबकि हादिया को बचाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
उधर, जैसे ही गमगीन खबर परिजनों तक पहुंची। घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्होंने एक बच्चे को खो दिया है, जबकि दो का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन