फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, awareness, birthday aniversary

Jammu News: डिजिटल तकनीक से यूनानी चिकित्सा को सुलभ बनाने पर जोर

विज्ञापन
jammu, awareness, birthday aniversary
आयुष मंत्रालय की तरफ से मसीह उल मुल्क हकीम अजमल खान की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मसीह उल मुल्क हकीम अजमल खान की जयंती पर आयुष मंत्रालय की तरफ से एक कार्यक्रम हुआ। इसमें यूनानी चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार की जरूरत है।

आयुष निदेशालय जम्मू कश्मीर की तरफ से सभी जिलों में हकीम के योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें निदेशक आयुष जम्मू कश्मीर डा. नुजहत बशीर के निर्देशन में सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में उनको श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. वंदना डोगरा व उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अरुणा भट्ट ने कहा कि डिजिटल तकनीक का प्रयोग कर यूनानी चिकित्सा को आमजन के लिए सुलभ बनाए जाने की आवश्यकता है। डा. वाहिद उल हसन ने कहा कि इस चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आए डा. राकेश कुमार रैना ने कहा कि हमें हकीम अजमल खान की एकीकृत पहल से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने वर्ष 1911 में नई दिल्ली के करोल बाग में आयुर्वेद और यूनानी के टिबिया कालेज की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed