फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Attack on former Chief Minister Farooq Abdullah was pre-planned, charge sheet filed

Jammu: पूर्व नियोजित था पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हमला, तैयारी से पहुंचा था आरोपी; चार्जशीट दायर

Sat, 09 May 2026 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 May 2026 01:01 AM IST
सार

चार्जशीट में दावा किया गया है कि आरोपी लोडेड रिवॉल्वर लेकर शादी समारोह में पहुंचा था और डॉ. फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाने के इरादे से मौके का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
Jammu: Attack on former Chief Minister Farooq Abdullah was pre-planned, charge sheet filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। जांच एजेंसी ने सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक रिपोर्ट, गवाहों के बयान और जब्त हथियार को अहम साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है। मामले में आरोपी कमल सिंह जम्वाल इस समय जिला जेल अंबफला में बंद है।

विज्ञापन


चार्जशीट में दावा किया गया है कि आरोपी लोडेड रिवॉल्वर लेकर शादी समारोह में पहुंचा था और डॉ. फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाने के इरादे से मौके का इंतजार कर रहा था। घटना पूर्व नियोजित थी और आरोपी पहले से तैयारी कर समारोह में पहुंचा था।
विज्ञापन


चालान में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी डॉ. फारूक अब्दुल्ला के प्रति नाराजगी रखता था और कश्मीरी प्रवासियों तथा उनकी संपत्तियों से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्हें जिम्मेदार मानता था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी है। अब मामले में अदालत में आगे की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला 11 मार्च, 2026 को एक शादी समारोह में डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने का है। जांच के अनुसार मौके पर सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़कर उससे हथियार छीन लिया था। घटना के बाद गंग्याल थाने में मामला दर्ज हुआ था। बाद में जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपी गई।


जांच के दौरान पुलिस ने हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, सीसीटीवी और डीवीआर सामग्री समेत अन्य सामान जब्त किया। जांच एजेंसी के अनुसार जब्त सामग्री को बैलिस्टिक, हैंडराइटिंग और इलेक्ट्रॉनिक जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशालाओं में भेजा गया था। चालान में सीएफएसएल रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed