फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, assembly session

Jammu News: गुज्जर-बकरवाल युवाओं को जल्द मिलेंगे सुविधायुक्त छात्रावास

विज्ञापन
jammu, assembly session
जनजातीय मंत्री बोले- माहौर में 50 बिस्तर वाले छात्रावास का का निर्माण पूरा होने वाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुज्जर-बकरवाल समुदाय के युवाओं की सुविधाओं, उनकी पढ़ाई को लेकर सरकार गंभीर है। यह जानकारी जनजातीय कार्य मंत्री जावेद अहमद राणा ने सदन में विधायक खुर्शीद अहमद द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि माहौर में 168.25 लाख रुपये की लागत से 50 बिस्तरों वाले एसटी छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।
मंत्री ने सदन को बताया कि वर्ष 2009-10 में 96.13 लाख रुपये की लागत से कार्य शुरू किया गया था, जिसे वर्ष 2017-18 में संशोधित कर 168.25 लाख रुपये कर दिया गया और वर्ष 2018-19 तक कार्य जारी रहा। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान चहारदीवारी निर्माण और अन्य कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। छात्रावास में 50 छात्रों व संवासियों के रहने की क्षमता है।
विज्ञापन

इमारत काफी समय से सुरक्षा बलों के कब्जे में है, इसलिए इसे उपयोग के लायक बनाने के लिए कुछ और मरम्मत और नवीनीकरण की आवश्यकता है। 57 हास्टल प्रदेश में हैं, जिनमें से 28 में युवा रह रहे हैं। 17 छात्रावास स्वीकृत हैं और शेष की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें माहौर भी शामिल है। जनजातीय इलाकों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed