{"_id":"65e776d48ff4eb8b140f6014","slug":"jammu-arniya-road-problem-jammu-news-c-274-1-rsp1001-100744-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्षतिग्रस्त सीवरेज पाइप से सड़क को पहुंच रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्षतिग्रस्त सीवरेज पाइप से सड़क को पहुंच रहा नुकसान
Wed, 06 Mar 2024 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर परलाह के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई को सौंपा ज्ञापन
जल्द नई पाइप डालने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षतिग्रस्त सीवरेज पाइप के कारण सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए नई पाइप डाल कर समस्या का निदान किया जाए। यह अपील सुचेतगढ़ ब्लॉक के गांव व्यासपुर परलाह के ग्रामीणों और व्यासपुर परलाह वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एईई विकेश चड़गाल को ज्ञापन सौंप कर उठाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीचोबीच मुख्य सड़क से गुजर रही सीवरेज पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। मुख्य सड़क से काफी संख्या में वाहन गुजरनते हैं। कुछ ही दिनों में वहां पर एक बड़ा गड्ढा बन जाएगा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। एक मोहल्ले के पानी की निकासी इस पाइप के जरिए होती है। पानी की निकासी न होने के चलते गलियों में भी पानी भर गया है, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने एईई से नई सीवरेज पाइप डाल कर राहत प्रदान करने की अपील की है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई विकेश चड़गाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जूनियर इंजीनियर का मौके पर भेज कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सुनील कुमार, चमन लाल, दर्शन कुंडल, अमित कुमार, पवन कुमार, यशपाल आदि मौजूद रहे।