फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and srinagar selected in smart city mission

जम्मू और श्रीनगर दोनों बनेंगे स्मार्ट सिटी

Tue, 16 Feb 2016 12:09 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
jammu and srinagar selected in smart city mission

केंद्र सरकार ने रियासत की दोनों राजधानियों जम्मू और श्रीनगर को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल करने का फैसला किया है। राज्यपाल एनएन वोहरा ने दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल करने का केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय से अनुरोध किया था।

विज्ञापन


इस बाबत हाल ही में नई दिल्ली दौरे के दौरान उनकी केंद्रीय मंत्री से इस मुद्दे पर विस्तृत बातचीत हुई थी। राज्यपाल ने चर्चा के दौरान कहा था कि जम्मू-कश्मीर देश का इकलौता राज्य है जिसकी दो राजधानियां हैं।
विज्ञापन


यहां राज्य की आधी से अधिक शहरी आबादी रहती है। इतना ही नहीं सालाना इन दोनों शहरों में 1.10 से 1.20 करोड़ लोग दर्शन-पूजन तथा घूमने के उद्देश्य से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर दोनों बराबरी पर रहे

jammu and srinagar selected in smart city mission

उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि दोनों शहरों के बीच स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल करने के लिए पिछले दिनों हुई प्रतियोगिता में जम्मू और श्रीनगर दोनों बराबरी पर रहे। राज्यपाल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू को उनके अनुरोध को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी की सूची जारी की गई थी। इसमें रियासत का नाम नहीं था। स्मार्ट सिटी के तहत रियासत को एक शहर आवंटित हुआ था, लेकिन यहां की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोनों राजधानियों ने पिछले दिनों केंद्रीय पर्यवेक्षक के समक्ष स्मार्ट सिटी होने का दावा किया था।

इसके बाद से यह मामला लटका पड़ा था। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम तथा रियासत के शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री रहे डा. निर्मल सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री से इस संबंध में बातचीत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed