फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir won 14 medals including six gold

Jammu News: राष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर ने छह स्वर्ण सहित जीते 14 पदक

विज्ञापन
Jammu and Kashmir won 14 medals including six gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपिनयशिप में जम्मू-कश्मीर जू-जित्सु टीम ने 6 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक सहित 14 पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कौशल गर्ग, राजन भारद्वाज, राजेश सिंह, अनिरुद्ध वर्मा, मोहित सिंह और सुबकत ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, रुद्रक्षित गुप्ता और हर्षिता सिंह ने रजत पदक जीते। इसके अलावा रविंदर कुमार मुखर्जी, अमीना बानो, इना धर, सुरेश कुमार और मोहम्मद ओवैस ने कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के प्रभावशाली प्रदर्शन को और मजबूत किया।

इना धर ने विभिन्न वर्गों में दो कांस्य पदक जीते। चैंपिनयशिप में जम्मू-कश्मीर की टीम में 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। टीम के साथ दानिश शर्मा, हर्ष वर्धन रैना, फारूक मलिक (राष्ट्रीय जू-जित्सु रेफरी), मुजफ्फर अहमद (टीम कोच) थे। इस बीच जू-जित्सु जेएंडके के सीईओ तरसेम शर्मा ने पूरी टीम, कोचों और अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित करने में उनकी उपलब्धि के महत्व पर भी जोर दिया और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए एथलीटों की क्षमता में अपना विश्वास दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed