फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir will become prosperous in electricity, 17 projects inaugurated in Baramulla

बिजली के क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर बनेगा समृद्ध, बारामुला में 17 परियोजनाओं का उप-राज्यपाल ने किया उद्घाटन

Sun, 04 Apr 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Apr 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir will become prosperous in electricity, 17 projects inaugurated in Baramulla
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर को बिजली क्षेत्र में समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को डेलिना इलाके में 118.91 करोड़ रुपये के 17 विद्युत परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से बिजली का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। 

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में बिजली सेक्टर को पुनर्जीवित करने में जुटी सरकार आने वाले दो वर्षों में 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति प्रदान करने के लिए अल्पावधि, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक उपाय कर रही है। इसके अलावा अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। बिजली परियोजनाओं के समय पर पूरा करने के लिए विशेषज्ञों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनसे कहा गया है कि वह विभिन्न बिजली परियोजनाओं की समयबद्धता और पुनर्स्थापना कार्यों को समय से पूरा करने में आ रही अड़चनों को दूर करें।
विज्ञापन


बजट में पावर सेक्टर को 120 करोड़ अतिरिक्त मिले
 उप-राज्यपाल ने कहा कि पावर सेक्टर को 120 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ बजट मिला है, यह कुल बजट 2728 करोड़ रुपये है। हालांकि, आगामी तीन से चार वर्षों में 3500 मेगावॉट उत्पन्न करने के लिए 54,000 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजनाएं अलग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed