{"_id":"612bbc338ebc3e137b641b67","slug":"jammu-and-kashmir-whether-to-call-students-to-college-or-not-will-be-decided-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: छात्रों को कॉलेज बुलाना है या नहीं, मंगलवार को होगा इस बात का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: छात्रों को कॉलेज बुलाना है या नहीं, मंगलवार को होगा इस बात का फैसला
Sun, 29 Aug 2021 10:26 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:26 PM IST
सार
यूटी प्रशासन ने विवि और कॉलजों को खोलने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलने का आदेश यूटी प्रशासन ने जारी कर दिया है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उन्हीं छात्रों और स्टाफ को बुलाने के लिए कहा गया है, जिन्हें दोनों वैक्सीन लग चुकी है। हालांकि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने इस संबंधी कोई फैसला नहीं लिया है। इस संबंधी निर्णय के लिए मंगलवार को मीटिंग बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंताल और कृषि विज्ञान विवि जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. बिक्रम ने बताया कि विवि प्रशासन ने अभी विश्वविद्यालय और कॉलेज खोलने का निर्णय नहीं लिया है। मंगलवार को विवि के पदाधिकारियों की बैठक के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सेना: तालिबान का कश्मीर पर कोई असर नहीं, किसी भी स्थिति से निपटने लिए हैं तैयार
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि विवि में पच्चास प्रतिशत संख्या बाहरी राज्यों के छात्रों की है। 15 सितंबर तक छात्रों की विवि में आने की कोई संभावना नहीं है। तीन सितंबर को विवि का पूरा स्टाफ कोविड का दूसरा डोज भी लेगा। विवि खोलने के बारे में फैसला लिया जाएगा। तब तक कक्षाएं ऑनलाइन मोड से जारी रहेंगी।