फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Weekend restrictions imposed due to corona infection, all shops except ration-medicine will remain closed

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख सप्ताहांत पाबंदियां लागू, राशन-दवा को छोड़ सभी दुकानें रहेंगी बंद

Sun, 16 Jan 2022 02:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 02:35 PM IST
सार


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ता देख वीकेंड पाबंदियां सख्ती से लागू की जा रही है। इसमें वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई है। पेट्रोल पंप और एलपीजी दुकानें खुलीं रहेंगी। कश्मीर में कड़ाई से पाबंदी लगाई गई है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Weekend restrictions imposed due to corona infection, all shops except ration-medicine will remain closed
जम्मू में पाबंदियों के बीच बंद दुकानें। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में सप्ताहांत पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसके तहत शनिवार व रविवार को केवल राशन, सब्जी, दूध-दही, फल व दवा समेत अन्य जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। पेट्रोल पंप व एलपीजी की दुकानें भी खुलीं रहेंगी। अन्य सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वाहनों की आवाजाही पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं रहेगी। होम डिलेवरी भी जारी रहेगी। कश्मीर में इन पाबंदियों का शनिवार को सख्ती से पालन कराया गया।

विज्ञापन


सुबह खुली दुकानें बंद करा दी गईं। शुक्रवार को देर रात आदेश जारी होने के कारण जम्मू में असमंजस के बीच ज्यादातर इलाकों में दुकानें खुलीं रहीं। कुछ इलाकों में पुलिस ने दोपहर बाद दुकानें बंद करा दी। रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। प्रदेश में गैर-जरूरी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से देर रात जारी आदेश के बाद शनिवार को दिन में असमंजस की स्थिति रही। कश्मीर में सुबह दुकानें खुलने के बाद पुलिस ने विभिन्न इलाकों में घूमकर उन्हें बंद कराया। यहां ज्यादातर इलाकों में बाजारें बंद रहीं। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगा कर आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में असमंजस की स्थिति रही। जम्मू, कठुआ, राजोरी, पुंछ, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ में भी अधिकांश दुकानें दिन में खुली रहीं। सांबा में दोपहर बाद प्रशासन ने सड़क पर उतरकर सप्ताहंत पाबंदियां लगाने की घोषणा की।

उधमपुर में उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने एसएसपी के साथ खुद सड़क पर उतरीं और यात्रियों और दुकानदारों को अपने घरों में लौटने के लिए कहा। पटनीटॉप में सप्ताहंत पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर वहां किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई। 
 
रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा 
मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश के तहत प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू पहले की तरह रात नौ से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थान जिसमें स्कूल, कालेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कोचिंग केंद्रों में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई होगी।

इंडोर और आउटडोर में 25 लोगों के एकत्र होने की अनुमति रहेगी। वहीं बैंक्वेट हाल में टीकाकरण में कवर हुए 25 लोगों या हाल की कुल क्षमता के 25 फीसदी लोगों को ही एकत्रित होने की अनुमति होगी। सभी सरकारी विभागों को ऑफलाइन बैठकों को कम से कम करने के निर्देश दिए गए हैं।  

 

जनता से दृढ़ता से आग्रह किया जाता है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए घर पर ही रहें। दुकानदारों से वालंटियर तौर पर गैर जरूरी गतिविधियां बंद रखने के लिए सहयोग मांगा गया है। -अंशुल गर्ग, डीसी जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed