{"_id":"6202b8474cba7b50fb68049f","slug":"jammu-and-kashmir-weather-will-deteriorate-again-today-rain-and-snowfall-expected-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : आज फिर बिगड़ेगा मौसम, प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : आज फिर बिगड़ेगा मौसम, प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार
Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
सार
मौसम साफ रहने से दिन का पारा बढ़ा, रात को ठंड जारी।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पिछले कुछ दिन से मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में थोड़ा उछाल आया है, लेकिन रात को ठंड जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 21.3 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 14.6, बटोत में 11.9, कटड़ा में 20.2 और भद्रवाह में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 और गुलमर्ग में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 10.1 और कारगिल में माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन