फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir University and college officials will give awards to front line workers

जम्मू-कश्मीर: विश्वविद्यालय और कॉलेज के पदाधिकारी फ्रंट लाइन कर्मियों को दिलाएंगे पुरस्कार

Sat, 10 Jul 2021 12:05 PM IST
प्रशांत कुमार मंगेश कुमार, जम्मू
मंगेश कुमार, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Jul 2021 12:05 PM IST
सार

राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद पुरस्कार वित्तीय भत्ते के चेक समेत पदक और प्रमाण पत्र संबंधित प्राधिकारियों के पास भेजे जाएंगे। वे अपने संस्थानों में फ्रंट लाइन वर्करों को वितरित करेंगे।  

विज्ञापन
Jammu and Kashmir University and college officials will give awards to front line workers
विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आपदा की घड़ी में लोगों की जान बचाने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को जीवन रखा शृंखला पदक दिलाने के लिए अब प्रदेश के विश्वविद्यालय और कॉलेज के प्राचार्य मदद करेंगे। केंद्र सरकार की ओर से ऐसे फ्रंट लाइन वर्करों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने एक आदेश जारी कर विश्वविद्यालय के वीसी और संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को फ्रंट लाइन वर्करों की पहचान कर उन्हें यह पुरस्कार दिलाने के लिए कहा है। अधिसूचना में यूजीसी की ओर से कहा गया कि लोगों द्वारा जान बचाए जाने के अलग कृत्यों की सूचनाएं मीडिया के माध्यम से मिलती हैं। हालांकि कई बार ऐसे लोगों जानकारी के अभाव में पुरस्कार से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन


आयोग के सचिव रजनीश जैन ने कॉलेज के प्राचार्यों और विश्वविद्यालय के वीसी को आदेेश दिया है कि संस्थानों के क्षेत्रों के दायरे में पाए जाने वाले फ्रंटलाइन वर्करों की पहचान कर उनका नाम पुरस्कार के लिए आगे बढ़ाना होगा। बताया कि ऐसे फ्रंटलाइन वर्करों का पूरा सत्यापन किया जाना चाहिए। उनके खिलाफ पुलिस वेरीफिकेशन भी जरूरी है। इसके बाद उनके दस्तावेज सलंग्न कर साइट पर दी गई मेल पर 30 सितंबर तक भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed