फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir two militants believed to be trapped by security forces in shopiyan

जम्मू-कश्मीर में तीन जगहों पर आतंकियों से मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Thu, 21 Mar 2019 12:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir two militants believed to be trapped by security forces in shopiyan
सीजफायर में शहीद हुए जवान - फोटो : एएनआई

जम्मू-कश्मीर में तीन जगहों पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जहां मुठभेड़ चल रही है उनमें सोपोर, बांदीपोरा के हाजिन और बारामुला के कलंतरा का इलाका शामिल है।

विज्ञापन


बांदीपोरा के हाजिन में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। हलांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


इसी बीच खबर आ रही है कि, बारामुला के कलंतरा में सुरक्षाबलों के संयुक्त आपरेशन ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इस आपरेशन में बारामुला पुलिस, 52 और 29 राष्ट्रीय राइफल्स, पैरा मिलिट्री और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। सीआरपीएफ के सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षकर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलंतरा में 20 घंटे से ज्यादा समय से चल रहे मुठभेड़ में अब तक सात जवान घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं सोपोर में चल रहे मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने पुलिस पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में एसएचओ मुदिस्सर गिलानी गंभीर रूप से घायल हो गए। मुदिस्सर गिलानी का कहना है कि उन्होंने ग्रेनेड हमला करने वाले को देख लिया था, लेकिन वहां स्थानीय लोगों की मौजूदगी की वजह से फायरिंग नहीं कर सका। वहीं मुठभेड़ के दौरान  स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। पत्थरबाजी और ग्रेनेड हमले में आलाधिकारी समेत आठ जवानों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल मुठभेड़ रोक दी गई है और पूरे इलाके को खाली कराया जा रहा है।

गुरुवार को बांदीपोरा के हाजिन के मीर मोहल्ला में संयुक्त बलों द्वारा आतंकवादी होने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकी छिपने के लिए एक घर में घुस गए। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक बांदीपोरा के हाजिन में मुठभेड़ के दौरान दो नागरिकों को आतंकवादियों ने बंधक बना लिया गया था, जिसमें से एक नागरिक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरे नागरिक को बचाने के प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि बंधक बनाया गया दूसरा नागरिक नाबालिग है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के सोपेर में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में डांगीवाचा थाना के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है और तलाशी अभियान शुरू किया है।

 

एलओसी पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर होली के दिन भी पाकिस्तान ने नापाक हरकत की, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी पर पाकिस्तान ने सीजफायर उलंघन किया, नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों के संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

पाकिस्तान की ओर से अखनूर, सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में किया जा रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन शाम लगभग 4.45 बजे रुक गया है। सीजफायर उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान ने गोलाबारी के लिए एक बार फिर आर्टिलरी गन्स का इस्तेमाल किया। जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed