जम्मू-कश्मीर: कालूचक और कुंजवानी में आज फिर दिखे ड्रोन, सेना अलर्ट
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू के कालूचक और कुंजवानी इलाके में आज तड़के दो ड्रोन देखे गए हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।
विस्तार
जम्मू के कालूचक और कुंजवानी में आज सुबह फिर ड्रोन दिखने की सूचना मिली है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू के कालूचक और कुंजवानी इलाके में आज तड़के दो ड्रोन देखे गए हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।
Jammu | Two drones spotted in Kaluchak and Kunjwani areas early morning hours today; details awaited
— ANI (@ANI) June 30, 2021
जम्मू में लगातार ड्रोन देखे जाने का मामला सामने आ रहा है। यह चौथी बार है जब कालूचक और कुंजवानी के पास फिर से ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। गौरतलब है कि जम्मू के कुंजवानी-रत्नूचक में सोमवार रात को भी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी। यह लगातार तीसरी बार और 24 घंटे में दूसरी बार था जब यहां ड्रोन देखा गया है।
वहीं सोमवार को कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास ड्रोन दिखा था। जिसके बाद कुंजवानी-रत्नूचक में रात करीब तीन बजे ड्रोन दिखने की खबर मिली। सूत्रों के मुताबिक ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था और उसमें सफेद लाइट जल रही थी। उधर, गृह मंत्रालय ने जम्मू वायु सेना स्टेशन हमले का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक विशेष बम निरोधक टीम वायु सेना स्टेशन पर विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रही है। विस्फोट में आरडीएक्स या टीएनटी का इस्तेमाल होने की संभावना है। ड्रोन को सीमा पार से नियंत्रित किया गया था। स्थानीय हैंडलर की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।