{"_id":"60a4de20feae997a707ae928","slug":"jammu-and-kashmir-two-corona-infected-escaped-from-mendhar-covid-care-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मेंढर कोविड केयर सेंटर से फरार हुए दो कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मेंढर कोविड केयर सेंटर से फरार हुए दो कोरोना संक्रमित
Wed, 19 May 2021 03:15 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 19 May 2021 03:15 PM IST
सार
कोविड केयर सेंटरों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मेंढर स्थित कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना संक्रमित फरार हो गए हैं। जानकारी मिलने पर ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने मेंढर थाने में शिकायत की है। साथ ही कोविड केयर सेंटरों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
मेंढर कोविड केयर सेंटर से फरार होने वाले संक्रमितों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। मंगलवार दोपहर को मेंढर स्थित एक कोविड केयर सेंटर से दो कोरोना संक्रमित फरार हो गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो लोगों के फरार होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पूर्व रक्षा मंत्री का सियासी सफर: आतंकवाद के दौर में वीडीसी बन निभाई थी अहम भूमिका, निधन पर पीएम मोदी ने ये कहा
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान का कहना है कि जैसे ही मुझे जानकारी मिली तो पुलिस को जानकारी देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। क्योंकि यह जानबूझ कर महामारी फैलाने जैसे अपराध का मामला है।