फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Trucks were not allowed to go to the valley even after the opening of the highway

जम्मू-कश्मीर: हाईवे खुलने के बाद भी ट्रकों को घाटी जाने की नहीं मिली अनुमति, जरूरी सामान लेकर जा रहे ट्रक निकाले

Tue, 01 Mar 2022 11:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Mar 2022 11:53 PM IST
सार

रविवार देर रात समरोली में पस्सियां गिरने पर सोमवार को दिन भर राजमार्ग बंद रहा। इससे यातायात काफी प्रभावित हुआ। मंगलवार को हाईवे खुलने के बाद भी ट्रकों को घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Trucks were not allowed to go to the valley even after the opening of the highway
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उधमपुर जिले के चिनैनी के समरोली में बंद राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल होने के बाद भी मंगलवार को उधमपुर में रोके गए सैकड़ों ट्रकों को कश्मीर घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली। जरूरी सेवाओं से जुड़े ट्रकों को ही सुबह घाटी जाने की अनुमति दे दी गई, लेकिन बाकी ट्रक उधमपुर में रोककर रखे हैं। 
विज्ञापन


निजी और छोटे यात्री वाहनों को भी दोपहर दो बजे तक ही उधमपुर से आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। ट्रकों को पुलिस बुधवार को घाटी की तरफ रवाना करेगी। बीते एक सप्ताह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है। पहाड़ दरकने से कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो चुका है। 
विज्ञापन


रविवार देर रात समरोली में पस्सियां गिरने पर सोमवार को दिन भर राजमार्ग बंद रहा। इससे यातायात काफी प्रभावित हुआ। सोमवार रात को पस्सियां हटाकर बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और कश्मीर की तरफ रवाना किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने छोटे वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दी। सुबह से लेकर दोपहर तक सैकड़ों वाहन श्रीनगर और जम्मू की तरफ रवाना हुए। इसके साथ डोडा, किश्तवाड़, रामबन, भद्रवाह की तरफ भी वाहन रवाना किए गए। 

दोपहर दो बजे के बाद जम्मू की तरफ रवाना किए गए ट्रक

उधमपुर के जखैनी से छोटे वाहनों के निकलने के लिए दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया था और दो बजे के बाद घाटी जाने वाले छोटे यात्री व निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद राजमार्ग श्रीनगर से जम्मू की तरफ ट्रक चलते नजर आए। 

शाम तक श्रीनगर से जम्मू की तरफ ट्रक ही रवाना हो रहे थे। उधमपुर में रोके गए ट्रकों को पुलिस ने दिन भर घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि सुबह के समय जब छोटे यात्री वाहन श्रीनगर की तरफ रवाना हो रहे थे तो पुलिस ने पेट्रोल, डीजल की सप्लाई ले जा रहे टैंकर, गैस सिलिंडर की सप्लाई वाले ट्रक और फल-सब्जी ले जा रहे ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना किया। 

अन्य सामान वाले ट्रकों को घाटी जाने की अनुमति नहीं दी गई। उधमपुर के जखैनी के साथ रठियान, गरनई, बट्टलबालियां, मांड, टिकरी व अन्य कई स्थानों पर ट्रकों की कतार लगी हुई थी। चालकों का कहना था कि उनके रोके जाने के कारण परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed