{"_id":"613a34bc8ebc3ebeb825cea0","slug":"jammu-and-kashmir-tribal-seasonal-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आदिवासी मौसमी विद्यालयों में टेंट में होगी पढ़ाई, बारामुला में डीसी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आदिवासी मौसमी विद्यालयों में टेंट में होगी पढ़ाई, बारामुला में डीसी ने लिया जायजा
Thu, 09 Sep 2021 09:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:52 PM IST
सार
सीईओ लोन ने कहा कि आदिवासी शिक्षा पर अधिक जोर दिया जा रहा है, विभाग की ओर से इसके लिए कुछ नई पहल की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आदिवासी छात्रों को उचित बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते बारामुला शिक्षा विभाग ने गुलमर्ग और उसके आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी मौसमी स्कूलों की विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए इन क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं से लैस 40 विशेष टेंट लगाए गए हैं। उपायुक्त बारामुला भूपिंदर कुमार ने एसएसपी रईस भट, सीईओ जीएम लोन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ इन स्कूलों का निरीक्षण कर मौजूूद सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीसी ने छात्रों और अन्य संबंधित लोगों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। सीईओ लोन ने कहा कि आदिवासी शिक्षा पर अधिक जोर दिया जा रहा है, विभाग की ओर से इसके लिए कुछ नई पहल की जा रही है।
विज्ञापन