{"_id":"5f984cdbec99de5c8e64de78","slug":"jammu-and-kashmir-traffic-on-jammu-srinagar-highway-remains-closed-for-five-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रामबन में हादसा, पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर पांच घंटे बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रामबन में हादसा, पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर पांच घंटे बंद रहा यातायात
Tue, 27 Oct 2020 10:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
रामबन के नाचलाना इलाके में पस्सियां गिरीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन के नाचलाना इलाके में पस्सियां गिरने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को करीब पांच घंटे बंद रहा। इस दौरान रामबन व उधमपुर में वाहनों की लंबी कतार लगी रही और चालक व यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब 11 बजे राजमार्ग खुलने पर जब वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो जाम की स्थिति पैदा हो गई और इसके बाद शाम तक जाम के कारण वाहन रेंग- रेंग कर चलते रहे।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब छह बजे नाचलाना इलाके में अचानक पस्सियां गिरनी शुरू हो गईं और राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने पस्सियां हटाने का काम शुरू कर दिया। राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर उधमपुर के जखैनी से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद उधमपुर में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे राजमार्ग से पस्सियां हटाने में कामयाबी मिली और दोनों तरफ फंसे वाहनों को आगे जाने की अनुमति दे दी गई। लेकिन इसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम इतना अधिक बढ़ गया कि वाहनों को एक किलोमीटर सफर करने में भी एक घंटे का समय लगने लगा।
पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि जाम को खुलवाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। शाम करीब छह बजे कुछ हद तक जाम को खुलवाने में कामयाबी मिली।
पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि जाम को खुलवाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। शाम करीब छह बजे कुछ हद तक जाम को खुलवाने में कामयाबी मिली।