फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Traffic jams are seen on the roads in lockdown in Srinagar

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में लॉकडाउन के बीच सड़कों पर देखने को मिल रहा है ट्रैफिक जाम

Tue, 25 May 2021 05:31 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 25 May 2021 05:31 PM IST
सार

लोगों को अचानक रोक कर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कोरोना टेस्ट भी किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Traffic jams are seen on the roads in lockdown in Srinagar
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

पूरे प्रदेश के साथ-साथ जहां श्रीनगर में भी लॉकडाउन के निर्देश जारी किये गए हैं लेकिन इन निर्देशों की कई जगहों पर धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। श्रीनगर की सड़कों पर कई जगहों पर सोमवार को ट्रैफिक जैम देखने को मिला। सड़कों पर दूर दूर तक गाड़ियों की कतारें देखने को मिली। केवल बंद दुकानों और बंद पब्लिक ट्रांस्पोर्टज के अलावा किसी तरह का लॉकडाउन नहीं दिख रहा था।

विज्ञापन


वहीं कुछ जगहों पर पुलिस द्वारा काफी सख्ती भी बरती गई। नाकों पर सही से पास चेक किये जा रहे थे और जिनके पास नहीं थे उन्हें वापिस भेजा जा रहा था। इस बीच कुछ जगहों पर पुलिस द्वारा अचानक से लोगों को रोका गया और उनका वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कोरोना टेस्ट भी किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस बीच पुलिस के द्वारा जारी बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 184 लोगों को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया। 94 एफआईआर दर्ज की गई और उल्लंघन करने वाले 910 लोगों से 1,41,840 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed