फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu and kashmir to held a summit of tourism in november 14-15

J&K में पर्यटन की संभावनाओं को मिलेगी नई शुरूआत, जुटेंगे टूरिज्म इंडस्ट्री के दिग्गज

Thu, 10 Nov 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 10 Nov 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir to held a summit of tourism in november 14-15
इंडिया ट्रेवल मार्ट का आयोजन - फोटो : फाइल फोटो

दो दिन के बाद मंदिरों के शहर में पर्यटन कारोबार से जुड़े  दिग्गज पहुंचेंगे। पहली बार जम्मू में इंडिया ट्रेवल मार्ट 12 से 14 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। इतने बड़े स्तर पर पहली बार रियासत में आयोजन हो रहा है। जम्मू को देश-विदेश में स्वतंत्र पर्यटन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


ट्रेवल मार्ट में देश के  हर राज्य से ट्रेवल एसोसिएशन, हर एक राज्य के पर्यटन उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। तीन दिन तक पर्यटन कारोबारी राज्य के पर्यटन स्थलों पर मंथन करेंगे। गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले ट्रेवल मार्ट का मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती उद्घाटन करेंगी। पर्यटन विभाग की निदेशक सुषमा चौहान का कहना है कि जम्मू में पहली बार इतने बड़े और इस तरह का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


 पूरे देश से ट्रेवल ट्रेड से जुड़े लोग इसमें आएंगे। इन लोगों को जम्मू के पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। पूरे खित्ते की जानकारी दी जाएगी, ताकि यह लोग वापस जाकर अपने राज्यों में जम्मू के पर्यटन स्थलों का प्रचार करें। अपने टूर पैकेज में जम्मू को भी शामिल करें। जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे कारोबारियों को जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद

jammu and kashmir to held a summit of tourism in november 14-15
पर्यटन स्थलों की चित्रकारी प्रदर्शनी भी होगी - फोटो : File Photo

पर्यटन निदेशक सुषमा चौहान का कहना है कि पिछले कुछ समय से कश्मीर के हालातों का पर्यटन पर असर पड़ा है। हमें उम्मीद है कि इस आयोजन से पर्यटकों को वापस जम्मू और कश्मीर की तरफ मोड़ने में मदद मिलेगी। देश के पर्यटक फिर से रियासत का रुख करेंगे। 

मार्ट में विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें जम्मू के उत्पादों की प्रदर्शनी होगी। हथकरघा, फल, कपड़ा आदि जो भी जम्मू में विख्यात है और अपनी पहचान के लिए जाना जाता है, वह प्रदर्शनी का हिस्सा होगा। जम्मू के पर्यटन स्थलों की चित्रकारी प्रदर्शनी भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed