फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Three AK 56 rifles, two pistols, bullets and magazines received from LOC in Baramulla

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में एलओसी से मिलीं तीन एके 56 राइफल, दो पिस्टल, गोलियां और मैगजीन

Tue, 07 Jul 2020 11:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir Three AK 56 rifles, two pistols, bullets and magazines received from LOC in Baramulla
बरामद किए हथियार - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों को हथियारों का बड़ा जखीरा मिला। आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों के लिए यह हथियार छिपाकर रखे गए थे। 
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उड़ी सेक्टर के मैदान नाले के पास सर्च ऑपरेशन चलाया। यह एलओसी से बिल्कुल सटा इलाका है। तलाशी के दौरान एक जगह छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। 
विज्ञापन


इसमें तीन एके 56 राइफल, दो पिस्टल, मैगजीन तथा गोलियां शामिल हैं। सारे हथियार एक बोरी में रखे गए थे। सूत्रों ने बताया कि हथियार घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों के लिए छिपाकर रखे गए हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका यह भी है कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी की गई होगी। पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 
 

दो बार हथियारों व मादक पदार्थों के साथ पकड़े जा चुके हैं ओजीडब्ल्यू

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जून में एक पखवाड़े में दो बार नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जा चुका है। कुपवाड़ा से आतंकियों के दो मददगारों को 65 करोड़ के मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

उनके पास से दो पिस्टल, चार ग्रेनेड, 10 डेटोनेटर, मैगजीन व गोलियां भी बरामद की गई थी। इससे पहले 11 जून को हंदवाड़ा में लश्कर-ए-ताइबा के नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन मददगार गिरफ्तार किए गए थे। हंदवाड़ा मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed