फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir : The weather will change again in the coming days

Jammu and Kashmir : बारिश और बर्फबारी के बाद घाटी में मौसम बिगड़ने की आशंका, हाईवे पर पड़ सकती है मार

Thu, 03 Nov 2022 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 02:39 AM IST
सार

Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर में आगामी दिनों में फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 5 और 6 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसमें रविवार को कुछ हिस्सों में मौसम अधिक खराब हो सकता है। कश्मीर में कल से मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir : The weather will change again in the coming days
Kashmir Snowfall file - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

जम्मू कश्मीर में आगामी दिनों में फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 5 और 6 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसमें रविवार को कुछ हिस्सों में मौसम अधिक खराब हो सकता है। कश्मीर में 4 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन


मौसम खराब होने की सूरत में मुगल रोड, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। घाटी में मौसम ठंडा बना हुआ है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 18.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 31.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.2, बटोत में 9.0, कटड़ा में 15.5, भद्रवाह में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर में वीरवार को मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed