फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Terrorists opened fire on councilor's residence in Srinagar, search operation continues

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने पार्षद के आवास पर बरसाईं गोलियां, तलाशी अभियान जारी

Wed, 04 Aug 2021 11:31 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 04 Aug 2021 11:31 AM IST
सार

आतंकियों ने श्रीनगर स्थित पार्षद के घर पर गोलियां बरसा दी जिसके बाद इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Terrorists opened fire on councilor's residence in Srinagar, search operation continues
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में पार्षद आकिब रेंजू शाह के आवास पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक दो आतंकी बाइक पर आए थे और उन्होंने पार्षद के घर पर फायरिंग की और भाग गए। इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। हालांकि अभी तक इस आतंकी हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चंदाजी इलाके में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी बाबर अली मारा गया था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकी 24 जुलाई को शोकबाबा जंगल में मारे गए आतंकियों के समूह का हिस्सा था। जिसकी पहचान पाकिस्तान के बाबर अली के रूप में हुई। आईजीपी ने कहा कि शोकबाबा मुठभेड़ से भागने के बाद, उसे लगातार ट्रैक किया जा रहा था। गौरतलब है कि 24 जुलाई को बांदीपोरा में आतंकी सारिक अल्ताफ बाबा सहित लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 26-असम राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दियाा, जिसे आतंकियों ने ठुकरा दिया। इसके कुछ ही देर बाद एक आतंकी मारा गया। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed