{"_id":"5ede759eaed3840a37162269","slug":"jammu-and-kashmir-terrorists-killed-kashmiri-pandit-sarpanch-at-main-road-lukbawan-in-anantnag-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटी में कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या, आतंकियों ने घर के पास मारी गोलियां, सर्च ऑपरेशन चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या, आतंकियों ने घर के पास मारी गोलियां, सर्च ऑपरेशन चलाया
Mon, 08 Jun 2020 11:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
लाल जैकेट में मृतक अजय पंडित (फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार की शाम आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, अभी किसी भी आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस के अनुसार मारे गए सरपंच की शिनाख्त अजय पंडित के रूप में हुई है। वह लरकीपोरा इलाके से सरपंच थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे अजय पर आतंकियों ने शाम छह बजे घर के पास ही हमला किया।
उन्हें लक्ष्य कर बरसाई गई गोलियां लगने से अजय घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आतंकियों की तलाश में आस-पास के इलाकों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया।

Trending Videos
पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि आतंकियों का पता लगाया जा सके। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अजय कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे। आतंकियों ने कायरतापूर्ण कार्य किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।