फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Terrorists hurl grenade towards Sarpanch's residence in Baramulla, no casualty reported

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सरपंच के आवास की ओर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, किसी के हताहत होने की नहीं कोई सूचना

Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की एक बार फिर कायराना हरकत सामने आई हैं। आतंकियों ने एक बार फिर से भाजपा के नेता को निशाना बनाया है। हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Terrorists hurl grenade towards Sarpanch's residence in Baramulla, no casualty reported
ग्रेनेड हमला जम्मू-कश्मीर ( फाइल फोटो) - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को एक सरपंच के आवास की तरफ आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। एक अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है और न ही किसी तरह का कोई नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रात में करीब 10 बजे आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर जिले के क्रीरी इलाके के शकवाड़ा में सरपंच नरिंद्र कौर के आवास पर ग्रेनेड फेंका।

विज्ञापन

दो जून को दक्षिण कश्मीर के त्राल में देर रात आतंकियों ने भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में तीन आतंकी शामिल थे। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हर बुधवार सभी जिलों में होगा ब्लॉक दिवस, पर हाजिरी 25 से ज्यादा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें टॉप-10 की सूची में शामिल दहशतगर्द वकील शाह भी शामिल है। उसने त्राल नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश पंडिता समेत कई लोगों की हत्या की है। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47, एक एसएलआर, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

यह यूबीजीएल 11 दिसंबर 2018 को शोपियां के जैनापोरा में अल्पसंख्यक चौकी पर हमला कर लूटा गया था। मारे गए आतंकी जनजातीय महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न भी करते थे। आईजी कश्मीर और विक्टर फोर्स के जीओसी ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed