फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir terrorists also looted weapons of CRPF personnel During Handwara attack

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा हमले के दौरान आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों के हथियार भी लूटे

Tue, 05 May 2020 10:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir terrorists also looted  weapons of CRPF personnel During Handwara attack
मौके पर सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के वंगाम में सोमवार को सीआरपीएफ़ जवानों पर हुए हमले के दौरान आतंकी जवानों की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी 2 सर्विस राइफल्स लेकर घटना स्थल से फरार हुए हैं। 
विज्ञापन


जब एक अधिकारी से पूछा गया कि क्या आतंकी हथियार लेकर फरार हुए हैं तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर तफतीश जारी है। और टीआरएफ़ द्वारा जिम्मेदारी लेने को लेकर अधिकारी ने कहा कि यह लश्कर की ही एक शाखा है।
विज्ञापन


बता दें कि टीआरएफ ने अपने बयान में कई सुरक्षाबलों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया गया है। साथ ही हथियार भी लूटने का दावा किया गया है। इस बीच पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 302 और 7/22 आईए एक्ट के तहत एफआईआर 60/2020 दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार की शाम आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। चार अन्य जवान घायल भी हुए हैं। कार सवार दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। 
Trending Videos

सीआरपीएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द मौके से भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान गोलीबारी में हाजिम भट नाम के एक लड़के की भी मौत हो गई।
 
इस घटना के बाद सीआरपीएफ,  सेना और पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को तलाशने के लिए एक तलाशी अभियान भी शुरू किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed