फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Terrorist attack attempt in Uri foiled, three terrorists killed

उड़ी में एलओसी पर घुसपैठ नाकाम: तीन आतंकियों का सफाया, पांच एके-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Thu, 23 Sep 2021 04:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 23 Sep 2021 04:38 PM IST
सार

उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Terrorist attack attempt in Uri foiled, three terrorists killed
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

कश्मीर में सेना ने एलओसी पर उड़ी के पास रामपुर सेक्टर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकवादियों का एक समूह पीओजेके(पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर) से भारतीय सीमा में घुसा था। जिसकी भनक लगते ही सतर्क जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया, और आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों के पास से पांच एके-47 राइफल, आठ पिस्टल और 70 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

यह  भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नवरात्र में मंदिरों की सुरक्षा बड़ी चुनौती, जम्मू की महत्तवपूर्ण जगहों पर सीआरपीएफ जवान तैनात

विज्ञापन


चिनार कोर कमांडर, डीपी पांडेय ने बताया कि गुरुवार तड़के रामपुर सेक्टर के हाथलंगा जंगल में आतंकी गतिविधि देखी गई। इसके बाद शुरू किए गए ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता मिली। इससे पहले आतंकियों की ओर से 18 सितंबर को भी ऐसा ही प्रयास किया गया था, जिसे विफल कर दिया गया था। बर्फबारी से पहले आतंकियों को घाटी में घुसपैठ कराने की साजिशें रची जा रही हैं। पाकिस्तान में स्थित लांच पैड के बारे में हमारे पास विश्वसनीय इनपुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस साल जब से सेना और पुलिस ने आतंकी तंजीमों द्वारा गुमराह किए गए युवकों को वापस मुख्यधारा में लाने का निर्णय लिया है, पाकिस्तानी आतंकी आकाओं में मायूसी का माहौल है। घाटी में अब स्थिति सामान्य हो रही है। गिलानी की मृत्यु के दौरान लोगों ने प्रतिबद्धता दिखाई और शांति बनाए रखी, जोकि बदलते माहौल की तस्दीक करता है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान कश्मीर घाटी में अब पिस्टल और ग्रेनेड से आतंकी हमलों की साजिश रच रहा है। ज्यादातर आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। गुरुवार(23 सितंबर) तक 97 पिस्टल बरामद किए जा चुके हैं।




गौरतलब है कि गोहलान इलाके के पास 18 सितंबर की दरमियानी रात उड़ी सेक्टर की अंगूर पोस्ट के पास सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी थी। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद हुई गोलाबारी में एक जवान जख्मी हो गया था। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकियों का एक बड़ा समूह घुसपैठ करने में कामयाब हुआ है।

उड़ी हमला दोहराने की आतंकी साजिश नाकाम
मालूम हो कि पांच साल पूर्व 18 सितंबर 2016 को जैश-ए-मोहम्मद के हथियारों से लैस चार आतंकियों ने उड़ी सेक्टर में सेना की 12 ब्रिगेड के कैंप पर आत्मघाती हमला किया था, जिसमें सेना के 18 जवान शहीद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed