जम्मू-कश्मीर: सुरेश रैना अकादमी कल से चुनेगी खिलाड़ी, अनंतनाग में लगेगा सिलेक्शन ट्रायल कैंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाने के लिए सुरेश रैना कल से अपना अभियान शुरू करने जा रहे हैं। सुरेश रैना क्रिकेट अकादमी की ओर से पांच दिसंबर से अनंतनाग में दो दिन का सिलेक्शन ट्रायल कैंप लगाया जाएगा। अनंतनाग के दोरु में पांच और मट्टन में छह दिसंबर को कैंप लगेगा। इसमें सभी आयु वर्ग के युवाओं का ट्रायल होगा।
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल से करार करने के दो सप्ताह बाद सुरेश रैना क्रिकेट अकादमी ने प्रदेश में अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। जम्मू संभाग में भी अकादमी इसी तरह का सिलेक्शन ट्रायल कैंप आयोजित करेगी।
यह भी पढ़ें- डीडीसी चुनावः ये कतारें हैं लोकतंत्र की जीत की, आतंकवाद के मुंह पर तमाचा है ये उत्साह, देखिए तस्वीरें
अकादमी और स्पोर्ट्स काउंसिल मिलकर प्रदेश की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें प्रशिक्षण देंगे। इसको लेकर अकादमी ने स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ 24 नवंबर को समझौता किया था। समझौते के बाद पहली बार सिलेक्शन ट्रायल कैंप होने जा रहा है।
ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वालेे खिलाड़ियों को अगले स्तर के प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा
सिलेक्शन ट्रायल के लिए तीन मैदान चिह्नित सिलेक्शन ट्रायल के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल जम्मू और कश्मीर संभाग में तीन मैदानों को चिन्हित किया गया है। ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वालेे खिलाड़ियों को अगले स्तर के प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।
जहां सुरेेश रैना खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। सिलेक्शन ट्रायल में प्रदेश के युवाओं के पास अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुुनहरा मौका होगा। सुरेश रैना क्रिकेट अकादमी ग्रामीण से लेकर शहरों में इस तरह के कैंप आयोजित करेगी।